Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कुल मिलाकर शांतिपूर्ण मतदान, लेकिन हिंसा के लिए चुनाव आयोग जिम्मेदार —मोहम्मद सलीम

मोहम्मद सलीम ने आरोप लगाया कि जहां-जहां झड़प और हिंसा हुई है, वहां चुनाव आयोग की सतर्कता में कमी साफ नजर आती है। उन्होंने कहा कि बीरभूम और मुर्शिदाबाद के कुछ हिस्सों में घटनाएं हुई हैं, लेकिन इसके बावजूद समग्र रूप से मतदान शांतिपूर्ण रहा।
 

23 Apr 2026

कुल मिलाकर शांतिपूर्ण मतदान, लेकिन हिंसा के लिए चुनाव आयोग जिम्मेदार —मोहम्मद सलीम

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान के दौरान कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने कहा कि राज्य में मतदान अधिकांशतः शांतिपूर्ण रहा, हालांकि कुछ स्थानों पर छिटपुट हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं।

मोहम्मद सलीम ने आरोप लगाया कि जहां-जहां झड़प और हिंसा हुई है, वहां चुनाव आयोग की सतर्कता में कमी साफ नजर आती है। उन्होंने कहा कि बीरभूम और मुर्शिदाबाद के कुछ हिस्सों में घटनाएं हुई हैं, लेकिन इसके बावजूद समग्र रूप से मतदान शांतिपूर्ण रहा।

दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुमारगंज में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के साथ कथित मारपीट के मामले पर उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग और पुलिस पर्यवेक्षकों को और अधिक सतर्क रहना चाहिए था।

राज्य के विभिन्न हिस्सों से उम्मीदवारों पर हमले और झड़पों की खबरें सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने प्रभावित इलाकों से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

वहीं, मतदान के प्रति लोगों में उत्साह भी देखने को मिला। सुबह 11 बजे तक करीब 41 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

पहले चरण में राज्य के 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, जहां कुल एक हजार 478 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 167 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कुल मिलाकर शांतिपूर्ण मतदान, लेकिन हिंसा के लिए चुनाव आयोग ज
मोहम्मद सलीम ने आरोप लगाया कि जहां-जहां झड़प और हिंसा हुई है, वहां चुनाव आयोग की सतर्कता में कमी साफ नजर आती है। उन्होंने कहा कि बीरभूम और मुर्शिदाबाद के कुछ हि





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News